रिश्ते का कत्ल, कुल्हाड़ी से ताई को मार डाला; हत्यारोपी भतीजा पुलिस हिरासत में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक भतीजे ने रिश्ते का खून कर दिया। विवाद के बाद गुस्साए भतीजे ने अपनी ताई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे हिरासत में ले लिया।

रिश्ते का कत्ल, कुल्हाड़ी से ताई को मार डाला; हत्यारोपी भतीजा पुलिस हिरासत में
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक भतीजे ने रिश्ते का खून कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस।

सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सनसनीखेज मर्डर की खबर सामने आई है। यहां एक भतीजे ने रिश्ते का कत्ल कर दिया है। कमलापुर के सुजौलिया में शुक्रवार को भतीजे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी ताई की हत्या कर दी। खून से लथपथ शव देख परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कमलापुर पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुजौलिया गांव निवासी रामदेवी (60) और उनका भतीजा प्रदीप उर्फ शंभु गुरुवार को घर पर थे। परिवार के कुछ लोग बाहर थे और कुछ लोग खेत गये हुए थे। परिवार वालों के मुताबिक, प्रदीप की मानसिक काफी समय से ठीक नहीं थी। वह ज्यादातर घर पर ही रहता था। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर प्रदीप का अपनी ताई रामदेवी से झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद ज्यादा बढ़ गया। इस बीच प्रदीप आक्रोशित हो गया।

ताई पर तब तक किया वार जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया

इतने में प्रदीप ने रामदेवी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के वार से रामदेवी का सिर फट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आ गई। रामदेवी जमीन पर गिर पड़ी और तड़पने लगी। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े। लेकिन प्रदीप डरा नहीं। प्रदीप तब तक रामदेवी पर वार करता रहा जब तक उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया।

आरोपी भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

रामदेवी की हत्या की सूचना पर बेटा भागकर खेत से आया तो मां का खून से लथपथ शव देख उसके होश उड़ गए। प्रदीप की करतूत हर कोई दंग था। हत्या की खबर फैलते ही देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कुछ ही देर में सीओ सिधौली वेद प्रकाया श्रीवास्तव व कमलापुर थाना प्रभारी इतुल चौधरी मौके पर पहुंची। परिवार वालों से बातचीत कर आरोपी भतीजे प्रदीप को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल रही है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsरिश्ते का कत्ल, कुल्हाड़ी से ताई को मार डाला; हत्यारोपी भतीजा पुलिस हिरासत में