जमीन के विवाद में हत्या: 17 साल बाद जेल से लौटे युवक ने महिला को उतारा मौत के घाट, पत्नी के मर्डर में हुई थी सजा

इकदिल (इटावा)
Follow us on Google News
share

17 साल पहले पत्नी की हत्या जेल में गए युवक ने एक बार फिर खूनी खेल खेला। जमीन के विवाद में युवक अपने साथियों के साथ एक महिला के घर पहुंचा जहां उसने जमकर तोड़फोड़ की और महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

जमीन के विवाद में हत्या: 17 साल बाद जेल से लौटे युवक ने महिला को उतारा मौत के घाट, पत्नी के मर्डर में हुई थी सजा

Murder in Etawah: यूपी के इटावा में जमीन विवाद के चलते जेल काटकर आए एक युवक ने परिजनों और साथियों संग मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला। वह पत्नी की हत्या में 17 साल से जेल में बंद था। रिहा होने के बाद युवक ने फिर से घटना को अंजाम दे डाला। सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इकदिल थाना क्षेत्र के हिरणपुर गांव के रहने वाले कुंजीलाल के बेटे अंशू ने बताया कि उसके पिता ने वर्ष 2009 में नंद किशोर से डेढ़ बीघा जमीन का सौदा किया था। सौदे की कुल रकम 80 में से 50 हजार देकर एग्रीमेंट कराया। एग्रीमेंट के तीन महीने बाद ही नंद किशोर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल चला गया। इसके बाद उसको उम्रकैद हो गई। इस बीच पिता ने जमीन पर एग्रीमेंट के तहत मकान बना लिया और वे लोग रहने लगे। 17 साल बाद 26 मई को नंद किशोर जेल से छूटकर आया। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर को नंद किशोर अपने बेटे, भाई भूपेंद्र, भूरे उर्फ शेरा, राहुल, बहन तथा टाइगर उर्फ अभिषेक उर्फ डल्लू सिंह और अन्य दो लोगों के साथ जेसीबी, डंडे और फावड़े लेकर पहुंचा और गेट तोड़कर अंदर घुस गया। विरोध करने पर आरोपितों ने 41 वर्षीय मां रानी देवी और पिता कुंजीलाल से मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

मरणासन्न की हालत में छोड़कर हमलावर धमकी देकर चले गए। जानकारी पर परिवार व अन्य लोग पहुंचे और गंभीर हालत में मां को अस्पताल ले गए। वहां मां की मौत हो गई। बेटे की मांग पर शनिवार को पुलिस ने पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही बेटे अंशू कुमार की तहरीर पर नंद किशोर, उसके बेटे, भाई भूपेंद्र, भूरे उर्फ शेरा, राहुल, नंद किशोर की बहन, टाइगर उर्फ अभिषेक उर्फ डल्लू सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा, मारपीट, घर में घुसकर हमला और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

जमीन विवाद में बुजुर्ग व बेटे पर हमला

वहीं दूसरी ओर जमीन विवाद का एक मामला बलरामपुर जिले से भी सामने आया है। ग्राम गनवरिया खुर्द निवासी अब्दुल मजीद पुत्र इब्राहिम ने तहरीर देकर बताया कि गांव में भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 8 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे वह अपने बेटे बसारत के साथ मौजूद थे, तभी गांव के ही मौलाना अब्दुल मुजीब पुत्र इब्राहिम, फरहान पुत्र अब्दुल मुजीब तथा मरियम पुत्री अब्दुल मुजीब वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उन्हें और उनके बेटे को चोटें आईं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsजमीन के विवाद में हत्या: 17 साल बाद जेल से लौटे युवक ने महिला को मार डाला