Hindi NewsUP Newsmurder or accident woman s body found under a flyover on delhi lucknow highway word om written on her palm
हत्या या हादसा? दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे मिली महिला की लाश; हथेली पर लिखा है ओम

हत्या या हादसा? दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे मिली महिला की लाश; हथेली पर लिखा है ओम

संक्षेप: पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली रोड हाईवे पर बांगड़पुर फ्लाईओवर के बगल सर्विस रोड पर महिला का शव पड़ा है। फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट भी बुलाई गई। महिला के दाहिने हाथ की हथेली पर ओम का चिह्न बना हुआ है, जबकि उसके पीछे बीकेपी लिखा है। बाएं हाथ पर भी वी और हार्ट का चिह्न और फिर आर लिखा है।

Wed, 22 Oct 2025 02:11 PMAjay Singh संवाददाता, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

यूपी के मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे एक महिला की लाश मिली है। महिला की दाहिने हाथ की हथेली पर ओम का चिह्न बना हुआ है। महिला किसी हादसे की शिकार हुई या उसकी हत्या की गई इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करने की नीयत से उसे फ्लाईओवर से धक्का दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस टीम शव की शिनाख्त की कोशिशों में जुटी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार को देर रात करीब दो बजे पाकबड़ा पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली रोड हाईवे पर बांगड़पुर फ्लाईओवर के बगल सर्विस रोड पर महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सीओ हाईवे राजेश कुमार और एसओ पाकबड़ा योगेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें:दलित युवक पीट-पीट कर की हत्या, यूपी में सनसनीखेज वारदात

फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट भी बुलाई गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच जारी है। इस बीच आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद शव दिल्ली रोड पाकबड़ा पर हाईवे फ्लाईओवर से नीचे फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हेड इंजीरी से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला की उम्र करीब 22-23 साल है। पहनावे से वह शादीशुदा लग रही है।

उसके दाहिने हाथ की हथेली पर ओम का चिह्न बना हुआ है, जबकि उसके पीछे बीकेपी लिखा है। बाएं हाथ पर भी वी और हार्ट का चिह्न और फिर आर लिखा है। जिस फ्लाईओवर के नीचे महिला का शव मिला है वह करीब 40 फुट ऊंचा है। फ्लाईओवर पर लगे सेफ्टीगार्ड पर महिला के चप्पल के निशान भी मिले हैं। इससे एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि महिला ने आत्महत्या की है।

ये भी पढ़ें:महिला की गर्दन काटकर हत्या, दीवाली पर दिल दहला देने वाली वारदात

इस संबंध में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों के साथ ही अन्य जिलों को भी फोटो भेजा गया है। सोशल मीडिया पर भी फोटो डाल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |