मेरठ में ऐलानिया कत्‍ल, घर के बाहर गोलियां बरसाकर युवक की हत्‍या

हिटी, मेरठ
Follow us on Google News
share

  • बाइक सवार युवक मनीष के घर के बाहर पहुंचे और उससे बात करने लगे। विवाद हुआ और मनीष को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने मनीष को मेडिकल में भर्ती कराया। डॉक्‍टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई।

मेरठ में ऐलानिया कत्‍ल, घर के बाहर गोलियां बरसाकर युवक की हत्‍या

Murder in Meerut: मेरठ के गोकलपुर गांव में रविवार रात ऐलानिया कत्ल की वारदात अंजाम देते हुए घर के सामने युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। गांव में फोर्स तैनात की गई है। मृतक का शव मोर्चरी भेज दिया गया है। गोकलपुर निवासी ओमप्रकाश का बेटा मनीष प्रजापति रविवार रात घर के बाहर था। मनीष की गांव के कुछ युवकों से रंजिश थी। दूसरे पक्ष ने मनीष के खिलाफ मेडिकल थाने में जनवरी में मुकदमा दर्ज कराया था। चार दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष ने मनीष को धमकी दी थी।

सोमवार की रात बाइक सवार युवक मनीष के घर के बाहर पहुंचे और उससे बात करने लगे। विवाद हुआ और मनीष को गोली मार दी। आरोपी फरार हो गए। परिजन दौड़े और मनीष को मेडिकल में भर्ती कराया। डॉक्‍टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। सूचना पर एसपी देहात और सीओ सदर देहात गोकलपुर गांव पहुंचे।

मनीष के परिजनों ने गांव निवासी शिवम, मोहित और हर्ष के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी देहात का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने भरोसा जताया कि जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेरठ पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

मनीष समेत चार पर हर्ष के पिता ने कराया था मुकदमा

27 जनवरी को हर्ष के पिता चंद्रपाल ने मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था हर्ष, उसके चचेरे भाई शिवम और दीपांशु गांव आ रहे थे। मकबरा डिग्गी के पास मनीष ने आयुष, विशाल, दीपक समेत कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में हर्ष, शिवम और दीपांशु को गंभीर चोट आई थी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।