लव अफेयर में झूठी कसम खाने पर हत्या; देवर के दोस्त ने भाभी का गला रेता, खुशबू मर्डर केस में खुलासा

sandeep हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

खुशबू का देवर जितेंद्र अपने दोस्त आरोपी सीताराम को लेकर घर आया। साथ में लेकर आए गंगा जल को खुशबू को दिया गया और कसम खाने को कहा गया। खुशबू ने गंगा जल हाथ में लेकर सीताराम से किसी तरह के दोस्ती से इनकार कर दिया। खुशबू के इनकार से सीताराम ने आक्रोश में हत्या की योजना बना डाली। औरर फिर हत्या कर दी

लव अफेयर में झूठी कसम खाने पर हत्या; देवर के दोस्त ने भाभी का गला रेता, खुशबू मर्डर केस में खुलासा

गोरखपुर के गगहा इलाके के गजपुर बाजार में खुशबू की हत्या प्रेम संबंध में झूठी कसम के कारण हुई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी सीताराम से खूशबू के प्रेम संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी पर चार महीने पहले दोनों परिवारों के बीच समझौत हुआ था, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। इसकी जानकारी होने पर खुशबू का देवर जितेंद्र अपने दोस्त आरोपी सीताराम को लेकर घर आया। साथ में लेकर आए गंगा जल को खुशबू को दिया गया और कसम खाने को कहा गया। खुशबू ने गंगा जल हाथ में लेकर सीताराम से किसी तरह के दोस्ती से इनकार कर दिया। खुशबू के इनकार के बाद सीताराम ने गुस्से और आक्रोश में हत्या की योजना बना डाली। पुलिस की छह टीमें आरोपी के तलाश में जुटी है।

एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी के मुताबिक, बांसगांव क्षेत्र के लाहीडाड़ी गांव की खुशबू गौतम की शादी वर्ष 2022 में गजपुर निवासी उपेंद्र से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उपेंद्र के छोटे भाई जितेंद्र का दोस्त सीताराम घर आने-जाने लगा। इसी दौरान खुशबू और सीताराम के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। एक दिन उपेंद्र ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद घर में विवाद बढ़ गया। जांच में पता चला है कि खुशबू और आरोपी सीताराम के बीच नजदीकी संबंध थे। कसम खाने के दौरान महिला इससे मुकर गई थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने चाकू से वार कर दिया और महिला की मौत हो गई। आरोपी की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी है।

Voice of UP

वहीं गुस्साए परिजनों ने शव को हॉस्पिटल के बाहर रखकर हंगामा कर दिया। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का मांग करने लगे। उनका कहना था कि जान के बदले जान चाहिए। जब तक आरोपी का एनकाउंटर नहीं होगा, शव नहीं उठाने देंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आपको बता दें टरा बाजार निवासी प्रकाश गौतम (58) का एक मकान है, जहां वे अपने दो बेटों उपेंद्र और जितेंद्र के साथ रहते हैं। उपेंद्र की शादी चार साल पहले बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडाड़ी गांव निवासी खुशबू से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी।

उपेंद्र इसी साल 6 मार्च को नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था। पुलिस ने बताया कि ससुर की तहरीर पर आरोपी सीताराम के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उसकी पहचान भी कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वारदात की असली वजह का खुलासा किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।