Hindi NewsUP NewsMukhtar Ansari wife Afshan suffers a major setback from the court; plea dismissed; DM order upheld
मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां को कोर्ट से बड़ा झटका, अर्जी खारिज; डीएम के आदेश को रखा बहाल

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां को कोर्ट से बड़ा झटका, अर्जी खारिज; डीएम के आदेश को रखा बहाल

संक्षेप:

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की शहर के देवढ़ी बल्लभदास ​स्थित 9.44 करोड़ की कुर्क की गई संपत्ति के डीएम के आदेश को बहाल रखा।

Dec 10, 2025 09:12 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुख्तार अंसारी की पत्नी को कोर्ट से झटका मिला है। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएमलए श​क्ति सिंह की कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी की शहर के देवढ़ी बल्लभदास ​स्थित 9.44 करोड़ की कुर्क की गई संपत्ति के डीएम के आदेश को बहाल रखा। कोर्ट ने आदेश के खिलाफ आफ्शां की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यायालय में आफ्शां अंसारी की ओर से अ​धिवक्ता लियाकत अली ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। कहा था कि छह दिसंबर 2021 को जिला और पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर के तहत देवढ़ी बल्लभदास की भू-संप​त्ति को कुर्क कर लिया। इस वाद में जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी गई। डीएम कोर्ट ने आदेश बहाल रखा। इसके बाद यह वाद विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित हो गया। जहां न्यायालय ने डीएम की ओर से पारित कुर्की आदेश को सही ठहराया गया। इसके बाद पुन: आफ्शां अंसारी की ओर से अ​धिवक्ता लियाकत अली ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आफ्शां के प्रार्थना-पत्र को निरस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें:योगी सरकार 410 ग्राम पंचायतों में करने जा रही यह काम, गांव में जाएंगे अधिकारी
ये भी पढ़ें:यूपी के शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने पूरी की ये मांग

उमर अंसारी ने किया था फर्जी हस्ताक्षर

देवढ़ी बल्लभदास के पास 9.44 करोड़ की कुर्क की गई संपत्ति को छुड़ाने के लिए मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने मां आफ्शां अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर कर अर्जी अपने अधिवक्ता लियाकत अली के माध्यम से दाखिल की थी। जबकि आफ्शां 50 हजार की इनामी है और लंबे समय से फरार चल रही है। जानकारी होने पर मुहम्मदाबाद थाने में उमर और अधिवक्ता लियाकत अली के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने इसी मामले में उमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में उमर अंसारी जमानत पर जेल से बाहर है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |