Hindi NewsUP Newsmuftkhor farji vidhayak ate a lot stayed in the hotel many days in free now he eat jail food and also stay there agra
मुफ्तखोर फर्जी विधायक होटल में बहुत खाया, अब खाएगा जेल की रोटी

मुफ्तखोर फर्जी विधायक होटल में बहुत खाया, अब खाएगा जेल की रोटी

संक्षेप:

29 अक्तूबर को एक गाड़ी होटल के बाहर रुकी। उससे चार युवक उतरे। एक ने अपना नाम विनोद खटीक बताया। उसने अपनी आईडी दी, जिस पर गली नंबर-10 तुगलकाबाद एक्सटेंशन, दिल्ली का पता लिखा था। उसने खुद को विधायक बताते हुए किराए पर कमरा लिया। उसके साथ मनोज नाम का एक अन्य युवक कमरे में रुका था।

Nov 17, 2025 10:58 am ISTAjay Singh मुख्य संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

ताजनगरी आगरा के सदर बाजार के एक होटल में 18 दिन से दो लोग मुफ्त में रुके थे। उनमें से एक खुद को विधायक बताकर रौब गांठता था। होटल के कर्मचारियों को धमकाता था। उसकी गाड़ी पर सांसद लिखा हुआ था। शनिवार को सदर थाना पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह फर्जी विधायक है। होटल संचालक की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आगरा पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में जेल भेज दिया।। दोनों आरोपियों को एसीपी कोर्ट में पेश किया गया था। एसीपी ने दोनों का रिमांड स्वीकृत कर जेल भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई दिनों से दबंग कारोबारियों को विधायक बन धमका रहा था। पवन होटल के मालिक पवन गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को विनोद कुमार खटीक और मनोज कुमार को पकड़ा था। उनके पास से एक गाड़ी मिली थी। जिस पर सांसद लिखा था। 29 अक्तूबर से दोनों आरोपित पवन होटल के कमरा नंबर 221 में रह रहे थे। किराया नहीं दे रहे थे। सदर बाजार में किसी भी दुकान से मुफ्त में सामान ले आते थे। आरोपित का मोबाइल नंबर मिलाने पर ट्रू कॉलर पर एमएलए लिखा आता था। पुलिस ने बताया कि आरोपित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी धमकाने गया था। वहां भी लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट पेश की जाएगी। जिन धाराओं में मुकदमा लिखा गया उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इसी वजह से आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि में आरोपित पुलिस से भी अभद्रता कर रहा था। हवालात में बंद होते ही उसके होश ठिकाने आ गए।

रौब गांठकर करता था मुफ्तखोरी

आगरा के सौदागर लाइन (सदर) में पवन होटल है। 29 अक्तूबर को एक गाड़ी होटल के बाहर रुकी। उससे चार युवक उतरे। एक ने अपना नाम विनोद खटीक बताया। अपनी आईडी दी, जिस पर गली नंबर-10 तुगलकाबाद एक्सटेंशन, दिल्ली का पता लिखा था। खुद को विधायक बताते हुए किराए पर कमरा लिया। उसके साथ मनोज नाम का एक अन्य युवक कमरे में रुका था। मनोज का पता जनता जीवन कैंप, ओखला दिल्ली है। विधायक सुनकर होटल कर्मचारी एडवांस रुपये मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आरोपित विनोद ने उन पर अपना रौब गांठना शुरू कर दिया। प्रतिदिन अपनी पसंद का खाना मंगाता। आस-पास के दुकानदारों से भी फ्री में सामान लेने लगा। वह जिस भी दुकान में उसका मन करता था उसी में घुस जाता और कोई न कोई सामान ले आता। सभी से यह कहता कि एक दिसंबर तक रुकना है। पार्टी के काम से आया है। जब जाएगा तब हिसाब करेगा। उनका कोई काम है तो बताएं।

दिन भर लगा रहा था मिलने वालों का तांता

उससे होटल में दिन भर मिलने कोई न कोई आता रहता था। इस वजह से होटल वाले परेशान थे। चार दिन पहले शिकायत मिलने पर पुलिस जांच करने पहुंची तो गाड़ी पर सांसद लिखा देख उल्टे पांव लौट गई। यह देख पीड़ित ने एडीसीपी सिटी आदित्य सिंह से शिकायत की। एडीसीपी सिटी ने एसीपी सदर इमरान अहमद से मामले की जांच कराने को कहा। सदर थाना पुलिस जांच करने पहुंची। आरोपित से पूछा कि वह कहां का विधायक है यह सुनते ही उसने पुलिस को आड़े हाथ लिया। खरी खोटी सुनाने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मौजूद युवक ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:यूपी: साईं मंदिर में लूटपाट, पुजारी की हत्या; मंदिर के ऊपर बने कमरे में मिली लाश
ये भी पढ़ें:नए साल से पहले यूपी में शिक्षकों को प्रमोशन देने की तैयारी, जल्द मिलेगी खुशखबरी
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |