MLA अभय सिंह को 19 साल बाद मिली राहत, एमपी-एमएलए कोर्ट ने डबल मर्डर केस में किया बरी

Pawan Kumar Sharma विधि संवाददाता, लखनऊ
share

19 वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में माफिया अभय सिंह, रविंद्र सिंह उर्फ रज्जू, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही तथा फिरोज अहमद को राहत मिली है। एमपी/ एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।

MLA अभय सिंह को 19 साल बाद मिली राहत, एमपी-एमएलए कोर्ट ने डबल मर्डर केस में किया बरी

यूपी के लखनऊ के बाजार खाला थाने से संबंधित 19 वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में माफिया व गोसाईगंज एमएलए अभय सिंह, रविंद्र सिंह उर्फ रज्जू, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही तथा फिरोज अहमद को राहत मिली है। एमपी/ एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश हरबंस नारायण ने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।

पत्रावली के अनुसार इस हत्याकांड में शत्रुघ्न सिंह एवं जितेंद्र त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की रिपोर्ट 31 मार्च 2007 को मृतक शत्रुघ्न सिंह के पिता नारद मुनि सिंह ने रात्रि लगभग 12:00 बजे बाजार खाला थाने में दर्ज कराई थी। कहा गया था कि घटना के दिन जब वह रात करीब 9:00 बजे ईदगाह के सामने मंदिर में थे तभी उनकी पूर्वांचल टेंट हाउस की दुकान पर फायरिंग की आवाज सुनाई दी।

Voice of UP

रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने देखा कि दो लड़के हाथ में पिस्तौल लिए हुए थे और दोनों जान से मारने की नीयत से शत्रुघ्न सिंह उर्फ छोटू के ऊपर फायर कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि जब वह और उनका नौकर जितेंद्र त्रिपाठी बचाने दौड़े तो उन्होंने जितेंद्र के ऊपर भी फायर कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी आरोप था कि जब हम लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया गया तो दोनों लड़के वहीं पर पास खड़ी स्टार्ट मोटरसाइकिल पर बैठकर नाका की ओर भाग गए।

इस दोहरे हत्याकांड में रविंद्र सिंह उर्फ रज्जू,अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही तथा फिरोज अहमद के विरुद्ध पुलिस ने 13 अगस्त 2008 को आरोप पत्र दाखिल किया था। जबकि अभय सिंह के विरुद्ध अलग से पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया था। बचाव पक्ष ओर से अदालत को बताया गया कि जिस दिन की घटना बताई जा रही है उस दिन अभय सिंह एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध थे। लिहाजा यह नहीं कहा जा सकता है कि उनका इस हत्याकांड में हाथ है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।