Hindi NewsUP Newsmp Dimple Yadav celebrating her 48th birthday Mulayam Singh Yadav elder daughter-in-law known for her simplicity
डिंपल यादव मना रहीं 48वां जन्मदिन, अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं मुलायम सिंह की बड़ी बहू

डिंपल यादव मना रहीं 48वां जन्मदिन, अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं मुलायम सिंह की बड़ी बहू

संक्षेप:

मैनपुरी से सांसद और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अपनी सादगी के लिए चर्चा में रहती हैं। साड़ी हो या फिर सलवार। उनका देसी लुक और उनकी सुंदरता के सभी मुरीद हो जाते हैं।

Jan 15, 2026 06:31 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मैनपुरी से सांसद और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अपनी सादगी के लिए चर्चा में रहती हैं। साड़ी हो या फिर सलवार। उनका देसी लुक और उनकी सुंदरता के सभी मुरीद हो जाते हैं। राजनीति का मंच हो या फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम। ज्यादातर जगहों पर डिंपल साड़ी में ही नजर आती हैं, लेकिन गुरुवार को डिंपल यादव सलवार सूट में नजर आईं। केक कटिंग के समय सपा नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। दरअसल डिंपल यादव अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। वह 15 जनवरी को 48 साल की हो चुकी हैं। सादा सूट पहनकर डिंपल ने अपनी भतीजी के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। केक कटिंग के दौरान डिंपल यादव के कई फोटो भी सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हुए। एक फोटो में भतीजी धृति यादव अपनी ताई डिंपल को भगवान कृष्ण की खूबसूरत मूर्ति भी देती नजर आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जन्मदिन पर वूलन सूट में दिखीं डिंपल यादव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिंपल यादव जन्मदिन में वूलन सूट में नजर आईं, जिसका कंफी डिजाइन है। वूलन कपड़ा सर्दियों के लिए आरामदायक और गर्म होता है। ऐसे में इस कंपकपांती सर्दी के लिए उनका ये स्टाइल एकदम बेस्ट लगा, जो बेशक हमेशा एक जैसा ही होता है, लेकिन बोरिंग नहीं लगता। जन्मदिन पर डिंपल ने पर्पल और ग्रे शेड वाला कुर्ता पहना। जिसका सॉफ्ट कलर उनके चेहरे को खिला-खिला दिखा रहा था।

डिंपल यादव का जन्मदिन

पीलीभीत में सांसद के जन्मदिन पर कराया खिचड़ी भोज

पीलीभीत के पूरनपुर में सपा की सांसद डिंपल यादव के 48वें जन्मदिन पर घुंघचाई में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने की पहल पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। सयुस के उपाध्यक्ष ने इसे समरसाता और सेवा भाव बताया। वहीं अमेठी में भी सपा सांसद डिंपल का जन्मदिन गौरीगंज स्थित कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की गई। वहीं सपा जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव की अगुवाई में ग्रामसभा कस्तूरीपुर में सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें विधवा और बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी वितरित की गई।

ये भी पढ़ें:तुमको क्या चाहिए? बच्चे ने सीएम के कान में दिया जवाब, सुनते ही हंस पड़े योगी
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |