कुछ देर किनारे खड़ी रही महिला, फिर 5 महीने की बेटी को फेंक दिया नहर में
यूपी के सीतापुर में महिला ने अपने पांच साल की शारदा नहर में फेंक दिया। ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश पर बच्ची की जान चली गई हे। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया है।

यूपी के सीतापुर में एक मां ने अपनी ही पांच महीने की बेटी की जान ले ली। दरअसल, बिसवां मार्ग स्थित शारदा सहायक नहर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी पांच माह की बच्ची को नहर में फेंक दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नहर में कूदकर बच्ची को निकाल कर सीएचसी सिधौली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची को फेंकने से पहले महिला नहर किनारे कुछ देर बच्ची को लेकर खड़ी रही थी। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी मां को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है कि उसने अपनी बेटी को नहर में क्यों फेंक दिया? हालांकि पुलिस को अभी कोई स्पष्ट नहीं पता चल सका है।
बिसवां हुसैनगंज निवासी मृतक बच्ची के बाबा चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उसकी बहू वंदना कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जिसके बाद वह अपनी पांच माह की बेटी काव्या को लेकर शारदा सहायक नहर पहुंची। कुछ देर वह नहर किनारे खड़ी रही इस बीच अचानक उसने बच्ची को नहर में फेंक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में नहर में कूद कर बच्ची को बाहरा निकाला और फौरन उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बच्ची की पिता विपिन की तहरीर पर मां वंदना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिससे स्पष्ट हो सके की उसने अपनी बच्ची को नहर में क्यों फेंक दिया। बातचीत में आरोपी महिला का दिमागी संतुलन ठीक लग रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

