शामली में दो बेटियों संग मां ने लगाई आग, बच्चियों की मौत; चीख-पुकार से मच गया कोहराम

sandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, शामली/कैराना
share

शामली में पति-पत्नी के विवाद ने उस वक्त खौफनाक रूप ले लिया। जब  महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ खुद को भी आग लगा ली। जिसमें दोनों बच्चियों की मौत हो गई। जबकि महिला बुरी तरह झुलस गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

शामली में दो बेटियों संग मां ने लगाई आग, बच्चियों की मौत; चीख-पुकार से मच गया कोहराम

शामली जिले के कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के बाद महिला ने कमरा बंद कर अपनी दो मासूम बेटियों के साथ खुद को आग लगा ली। दोनों बेटियों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है, उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चियों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

कमरा बंद कर मां ने दो बेटियों संग लगाई आग, दोनों बच्चियों की मौत

मोहल्ला आलदरम्यान निवासी जसविंदर उर्फ जस्सी पानीपत में फलों का कारोबार करता है। गुरुवार सुबह वह पानीपत चला गया, जबकि उसका 10 साल का बेटा आदी स्कूल गया था। घर में पत्नी अनीता, छह वर्षीय बेटी वंदना और डेढ़ वर्षीय जसप्रीत मौजूद थीं। दोपहर को पड़ोसियों ने जसविंदर के घर से धुआं उठते देखा तो हड़कंप मच गया। लोग घर पहुंचे तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कुंडी तोड़ी।

Voice of UP

घटना के समय अनीता की सास पड़ोस में गई थी

घटना के समय अनीता की सास भी पड़ोस में किसी के घर पर गई हुई थी। कोतवाल समयपाल अत्री ने बताया कि अंदर चारपाई पूरी तरह जली हुई थी। गंभीर रूप से झुलसी अनीता नीचे फर्श पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसके पास ही दोनों बच्चियां मृत पड़ी थीं। उनके शरीर पर आग की हल्की सी आंच थी। संभवता दोनों बच्चियों की मौत दम घुटने से हुई। चारपाई के पास घरेलू गैस सिलेंडर एवं माचिस भी पड़ी थी। सिलेंडर की गैस खत्म हो चुकी थी। सूचना पर पति जसविंदर भी पानीपत से घर पहुंच गया।

बच्चियों को मरा देख चीख पड़ा जस्सी

पड़ोसियों की सूचना पर जस्सी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा। पुलिस को सूचना देकर दरवाजा तोड़ा। अंदर के हालात देखते ही चीख पड़ा। पत्नी अनीता अधजली हालत में जबकि, दोनों बेटियां बेसुध पड़ी हुई थीं। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में जस्सी अपनी डेढ़ साल की बेटी जसप्रीत के शव को सीने से लगाकर रोने लगा। इस दौरान पीछे बेड पर पत्नी अनीता का इलाज चलता रहा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।