आधी रात बेटी की चीख सुन दौड़ी मां, रेप के बाद कट्टा ताने खड़ा था आरोपी; धक्का देकर भागा
आधी रात को बेटी की चीख सुनकर मां दौड़ते हुए उसके कमरे तक पहुंची। मां ने जैसे ही दरवाजा खोला तो सामने एक युवक कट्टा ताने खड़ा था। कमरे में उनकी बेटी दर्द से कराह रही थी। उसके कपड़े पर खून था। मां को समझते देर नहीं लगी कि उनकी बेटी के साथ दरिंदगी की गई है लेकिन वह आरोपी को पकड़ नहीं पाईं।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आधी रात घर में घुसकर 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। बेटी की चीख सुनकर दौड़ती हुई उसके कमरे तक पहुंची मां पर आरोपी ने कट्टा तान दिया। एक तरफ कमरे में दरिंदगी की शिकार बेटी पड़ी थी दूसरी तरफ आरोपी कट्टा ताने जान से मारने की धमकी दे रहा था। मां उसे रोकने के लिए कुछ कर पाती इससे पहले वह धक्का देकर मौके से भाग निकला।
रेप पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मां ने तहरीर के जरिए पुलिस को बताया है कि यह घटना तीन अक्टूबर की रात में घटी। रात करीब डेढ़ के आसपास उन्हीं के गांव का रहने वाला अमन गुप्ता उर्फ मनोज कुमार गुप्ता उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने उनकी 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ जबरन रेप किया।
इस दौरान बेटी की चीखने की आवाज सुनकर मां उसके कमरे की ओर दौड़ पड़ी। मां ने बेटी के कमरे का दरवाजा खोला तो सामने आरोपी अमित गुप्ता हाथ में कट्टा ताने सामने खड़ा था। मां के अनुसार अमित ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मां यह सब कुछ देखकर हक्की-बक्की थी। एक तरफ कमरे में उनकी बेटी पड़ी थी। उसके कपडों पर खून के निशान थे। तो दूसरी तरफ आरोपी कट्टा ताने उनके सामने खड़ा था। मां समझ गईं कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है लेकिन वह उसे पकड़ पातीं या शोर मचाकर गांववालों को वहां जुटा सकतीं इसके पहले आरोपी अमित उन्हें धक्का देते हुए वहां से भाग निकला।
जान से मारने की दी धमकी
मां का कहना है कि आरोपी ने उन्हें और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। मां और पीड़ित नाबालिग लड़की के अन्य परिवारीजनों का कहना है कि आरोपी के भाग निकलने के बाद उसका मोबाइल फोन घर में पड़ा मिला। किशोरी के कपड़ों पर खून के निशान मिलने की बात भी तहरीर में कही गई है। इसके बाद पीड़िता की मां और अन्य परिवारीजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
क्या बोली पुलिस
इस बारे में थाना प्रभारी राम राज कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

