Hindi NewsUP Newsmother of two children betrayed her husband in love and also destroyed her younger sister home
छोटी बहन की शादी से पहले उसके दूल्हे पर फिदा हो गई दो बच्चों की मां, पति को दिखा गई 'ठेंगा'

छोटी बहन की शादी से पहले उसके दूल्हे पर फिदा हो गई दो बच्चों की मां, पति को दिखा गई 'ठेंगा'

संक्षेप:

यूपी के हापुड़ की दो बच्चों की मां मोहब्बत में पति को दगा दे गई। अपने दो बच्चों को छोड़कर अपनी छोटी बहन के होने वाले पति के साथ भाग गई। इसके के बाद छोटी बहन का घर बसने से पहले ही उजाड़ दिया।

Dec 04, 2025 09:50 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के हापुड़ में कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। घर से जाते वक्त महिला नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों को भी ले गई। मोहब्बत में पति को दे गई दगा महिला ने अपनी छोटी बहन का भी घर उजाड़ गई। पति की गुहार पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व जिला बुलंदशहर के थाना देहात क्षेत्र के गांव पोडरी निवासी रोहिनी के साथ हुई थी। उसकी छोटी साली का रिश्ता गांव गगारी अगौता मिल निवासी मोनू के साथ तय हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित पति ने बताया कि मोनू ने मेरी पत्नी यानी अपनी बड़ी साली का फोन नंबर ले लिया और वह उसकी पत्नी से बातचीत करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि मोनू ने उसकी पत्नी को बातों-बातों में शादी का झांसा देने लगा। जिसके बाद आरोपी मोनू अपनी बड़ी साली को मिलने के लिए अपने पास बुलाने लगा। बीती 12 नवंबर की सुबह उसकी पत्नी घर से ड्यूटी पर जान की बात कहकर निकली थी, लेकिन घर पर वापस नहीं आई। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी पत्नी घर नहीं आई तो उसने घर में रखे सामान की जांच की। पता लगा कि उसकी पत्नी घर में रखे 50 हजार रुपये के साथ-साथ सोने-चांदी के आभूषणों को भी अपने साथ ले गई।

ये भी पढ़ें:दूल्हा 45 का और 15 साल की थी दुल्हन, इमाम ने नाबालिग का नहीं पढ़ाया निकाह

पीड़ित ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। ऐसे में पत्नी को काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पत नहीं लग सका। इसलिए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदम दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी मोनू और उसके भाई लोकेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |