मां ने जन्म देने के तुरंत बाद की नवजात की हत्या, शव को नहर में फेंकने की कोशिश

मां ने जन्म देने के तुरंत बाद की नवजात की हत्या, शव को नहर में फेंकने की कोशिश

संक्षेप:

सुलतानपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने नवजात बेटी को जन्म देने के तुरंत बाद उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंकने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते महिला को रोक लिया गया और पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Oct 14, 2025 10:13 pm ISTPawan Kumar Sharma भाषा, सुलतानपुर
share

यूपी के सुलतानपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने बच्ची को जन्म देने के तुरंत बाद उसकी हत्या कर दी। फिर शव को नहर में फेंकने की कोशिश की। हालांकि कुछ लोगों ने उसे देख लिया और उसे रोक दिया। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिले में एक महिला को नवजात बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ये मामला उस समय सामने आया जब महिला ने शव नहर में फेंकने की कोशिश की। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चलता है कि दो बार तलाकशुदा महिला शहनाज ने कथित अवैध संबंधों के बाद सोमवार रात बच्ची को जन्म दिया और मामले को छिपाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।

read moreये भी पढ़ें:
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने टंकी से लगाई छलांग, दोस्तों के सामने दी जान

जमोली गांव की रहने वाली आरोपी ने मंगलवार सुबह कथित तौर पर बच्ची की हत्या कर दी और शव को एक थैले में रखकर बाबूगंज नहर पहुंची, जहां कुछ स्थानीय निवासियों को संदेह हुआ। जब वह थैला पानी में फेंकने की कोशिश करने लगी तो लोगों ने उसे रोक लिया और द्वारकागंज पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला से थैला बरामद किया। थैला खोलने पर उन्हें नवजात बच्ची मिली, जिसके बाद वे उसे सुल्तानपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, इस मामले में गोसाईगंज के थाना प्रभारी (एसएचओ) राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय निवासियों से जानकारी मिलने के बाद महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। आगे कानूनी कार्यवाही जारी है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |