मां ने रेप कराया, बदलवाना चाहती थी धर्म, बेटी ने खोला राज; शादीशुदा महिला का प्रेमी गिरफ्तार

Jan 11, 2026 09:59 pm ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
share

जुबैर ने पड़ोस में रहने वाली संभल निवासी हिन्दू महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उससे नाजायज संबंध बना लिया। उसकी मदद से उसकी बेटी के साथ तमंचे के बल पर रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। बीते 22 दिसंबर को आरोपी पीड़िता की मां को लेकर भागा तब बेटी ने पिता से आपबीती सुनाई।

मां ने रेप कराया, बदलवाना चाहती थी धर्म, बेटी ने खोला राज; शादीशुदा महिला का प्रेमी गिरफ्तार

यूपी के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में आरोपी जुबैर ने पड़ोस में रहने वाली संभल निवासी हिन्दू महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उससे नाजायज संबंध बना लिया। उसकी मदद से उसकी बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। बीते 22 दिसंबर को आरोपी पीड़िता की मां को लेकर भागा तब बेटी ने पिता से आपबीती सुनाई। जिसमें धमांतरण के लिए दबाव बनाने और लालच देने की भी बात कही। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जुबैर समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर जुबैर को जेल भेज दिया है।

संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने बच्चों की पढ़ाई के लिए मझोला थाना क्षेत्र में एक मकान बना रखा है। उसकी पत्नी दो बेटी और एक बेटे को लेकर मझोला क्षेत्र के मकान में ही रह रही थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके पड़ोस में ही जुबैर, उसकी मां शबाना, बहन बेबी खान, मुस्कान व सोनी रहते थे। उन सभी का घर में आना-जाना रहता था। आरोप लगाया कि जुबैर और उसके परिजनों ने उसकी पत्नी और बच्चों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। जुबैर ने लालच देकर पत्नी को अपने जाल में फंसा लिया और उससे नाजायज संबंध बना लिए।

पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी की मदद से आरोपी जुबैर ने बड़ी बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसमें पीड़िता की मां ने भी आरोपी जुबैर का साथ दिया। इसके बाद आरोपी जुबैर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शिकायतकर्ता की बेटी का शोषण करता रहा। इसका पता तब चला जब उसकी पत्नी 22 दिसंबर 2025 को आरोपी के साथ भाग गई। इसकी शिकायत 30 दिसंबर को मझोला थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने 6 जनवरी को उसे बरामद कर शिकायतकर्ता के सुपुर्द कर दिया। जिसेक बाद बेटी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

उसने यह भी कहा कि मां, उसका प्रेमी जुबैर और उसके घर वाले जबरन धर्म परिवर्तन कराके जुबैर से उसकी शादी का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर आरोप पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं यह प्रलोभन भी दे रहा है कि यदि धर्म परिवर्तन किया तो बीस लाख रुपये दिलाउंगा। आरोपी जुबैर ने शिकायतकर्ता की बेटी से यहां तक कहा कि तेरी मां हमारा साथ दे रही है तू भी दे वरना वीडियो समाज में वायरल कर दूंगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जुबैर ने उसकी बेटी के साथ 15-16 बार दुष्कर्म किया है और अभी भी लगातार दबाव बना रहा है। कई लोग कॉल करके भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे हैं।

क्या बोली पुलिस

एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जुबैर, उसकी मां, तीन बहन समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने के साथ ही पॉक्सो एक्ट और लव जेहाद कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। रविवार को एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार और अपराध निरीक्षक रमेश कुमार की टीम ने नामजद आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।