बच्ची को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, लेकिन हर कोशिश नाकाम; जंगल में मिली खून से लथपथ लाश

लाइव हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में एक तेंदुए ने घर के बाहर रात में सो रही बच्ची पर हमला कर दिया। मां ने बेटी को बचाने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही। तेंदुआ जबड़े में दबोचकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद जंगल में खून से लथपथ लाश मिली।

बच्ची को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, लेकिन हर कोशिश नाकाम; जंगल में मिली खून से लथपथ लाश

UP News: यूपी के बहराइच से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तेंदुए ने घर के बाहर रात में सो रही बच्ची पर हमला कर दिया। मां ने अपनी बेटी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। लेकिन तमाम कोशिश नाकाम रही। जंगल में बच्ची का खून से लथपथ शव मिला। उधर, सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये घटना सुजौली थाने के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में घटी है। यहां सुजौली रेंज के क्रिटिकल टाइगर एरिया से सटे टेपरा बाजार में सौतिया नाला है। सोमवार को एक घर में ओम प्रकाश की 9 वर्षीय बेटी अंशिका अपने परिजनों के साथ देर रात 11 बजे सो रही थी। तभी कही से तेंदुआ आ गया और बच्ची को दबोचकर भागने लगा। मां ने बेटी को जबड़े से खींचने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई। मां अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। लेकिन तेंदुए बालिका को खींचता हुआ लेकर जंगल की ओर भाग गया।

इस पर परिजनों के शोर पर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। इस पर तेंदुआ बच्ची को जंगल में छोड़कर भाग निकला। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही रेंजर रोहित कुमार वन महकमे की टीम के साथ पहुंचे। मौके पर सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

रेंजर रोहित कुमार ने बताया कि बेटी के शव को अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार की तात्कालिक मदद मुहैया कराई गई है। वही अपूर्व कुमार डीएफओ कतर्नियाघाट ने बताया कि तेंदुए के हमले में सुजौली रेंज के टेपरा बाजार में सोमवार रात एक बालिका की मौत हो गई है। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन महकमे की टीम पिंजरा लगाने जा रही है। अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लखीमपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित उत्तर निघासन वन रेंज दहशत का सबब बना एक तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। यह कामयाबी भूलनपुर गांव के पास लगाए गए एक पिंजरे में मिली है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए भूलनपुर गांव के पास एक पिंजरा लगाया था, जिसमें चारे के रूप में एक बकरी को बांधा गया था। मंगलवार तड़के शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे के भीतर दाखिल हो गया और वन विभाग का जाल काम कर गया। सुबह जब ग्रामीणों ने पिंजरे के पास जाकर देखा, तो उसमें तेंदुआ दहाड़ रहा था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।