Hindi NewsUP Newsmother daughter murder accused told whole story of becoming a murderer to repay the debt of his girlfriend s father
गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए बन गया कातिल, मां-बेटी के हत्यारोपी ने सुनाई पूरी कहानी

गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए बन गया कातिल, मां-बेटी के हत्यारोपी ने सुनाई पूरी कहानी

संक्षेप:

वारदात के बाद रजत इस तरह से व्यवहार करता रहा जैसे उसे कुछ पता ही न हो। वह मां-बेटी के अंतिम संस्कार में राजघाट भी गया। यही नहीं मामले में पैरवी के नाम पर थाने के चक्कर भी लगाता रहा। पुलिस ने बताया कि रजत विमला को ‘बुआ’ कहकर बुलाता था। इसके चलते घर में उसकी आवाजाही पर किसी को शक नहीं होता था।

Dec 07, 2025 11:36 am ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल गिफ्ट करने और गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए दोहरा हत्याकांड (Double Murder) कर दिया। गोरखपुर पुलिस ने शनिवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। गोरखपुर के शाहपुर के गीता वाटिका क्षेत्र के घोसीपुरवा में 24 नवंबर की रात मां-बेटी की हत्या हुई थी। शनिवार को शाहपुर पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जो पूरी कहानी सुनाई उससे पुलिस भी चकरा गई। आरोपी के पास से घर से लूटे गए गहने और नगदी भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपित की पहचान मोहल्ले के ही रहने वाले रेलकर्मी राम अधारे के बेटे रीतेश रंजन उर्फ रजत के रूप में हुई। जांच में सामने आया है कि रजत अक्सर पीने-खाने के बहाने विमला के घर में आ जाता था। घटना वाली रात भी वह इसी बहाने घर में घुसा और शराब पीने के बाद मौका देखकर पैसा और गहने लेकर उसने भागने की योजना बनाई थी। लेकिन विमला शराब पीने के बाद भी पूरी तरह होश में थी। उसने रजत की हरकत का विरोध किया तो उसने घर में मौजूद हथौड़ी से विमला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। विमला की मां शंति देवी के जिंदा रहने पर उसे पकड़े जाने का डर था। इसलिए उसी हथौड़े से उनके भी सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी।

हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद रजत इस तरह से व्यवहार करता रहा जैसे उसे कुछ पता ही न हो। वह मां-बेटी के अंतिम संस्कार में राजघाट भी गया और मामले में पैरवी के नाम पर थाने के चक्कर भी लगाता रहा। पुलिस ने बताया कि रजत विमला को ‘बुआ’ कहकर बुलाता था। इसके चलते घर में उसकी आवाजाही पर किसी को शक नहीं होता था।

प्रेमिका के पिता का कर्ज चुकाने और गिफ्ट देने के लिए की हत्या

शाहपुर डबल मर्डर में शिकंजे में आया रजत अपनी प्रेमिका के चक्कर में कातिल बन गया। वह प्रेमिका को न सिर्फ मोबाइल गिफ्ट देना चाहता था बल्कि उसके परिवार के और करीब आने के लिए उसके पिता का कर्ज भी चुकाना चाहता था। लेकिन यह बिना लूट के संभव नहीं था।

अपने पिता को भी दिए थे 50 हजार रुपये

रजत का मकसद था कि लड़की और उसका परिवार उसके प्रति भरोसे से भर जाएं और भविष्य में उससे शादी को सहमत हों। इतना ही नहीं, लूट में मिले पैसों में से उसने अपने पिता को भी 50 हजार रुपये दिए थे। 30 हजार रुपये की अंगूठी खरीदी थी। जब पिता ने पूछताछ की किह रुपये कहां से आए हैं तो रजत ने कहा कि एक प्रॉपर्टी की ब्रोकरी से उसे यह रकम मिली है।

खुद को प्रॉपर्टी डीलर बता भौकाल बनाता था रजत

जांच में पता चला कि रजत खुद को प्रॉपर्टी डीलर के रूप में भौकाल बनाता था। प्रेमिका को लग रहा था कि उसके पास काफी पैसा होगा इसलिए उसने अपने पिता पर दो लाख रुपये कर्ज होने की जानकारी देकर उससे पैसा मांगा था। भौकाल में फंसे रजत के पास चोरी या लूट के अलावा इतना पैसा जुटाने का कोई रास्ता नहीं था। इस बीच उसकी नजर विमला के ब्रेसलेट और चेन पर गई। उसने शराब पिलाकर कर इसे चोरी करने की योजना बनाई थी। लूट की रकम का इस्तेमाल अपनी प्रेमिका और उसके परिवार को प्रभावित करने में किया। उसने अपनी प्रेमिका को 1.20 लाख रुपये का मोबाइल खरीदकर दिया। जबकि कर्ज के दबाव से जूझ रहे उसके पिता को कर्ज लौटाने के लिए दो लाख रुपये दिए।

बीए पास रजत पर दो मुकदमे पहले से दर्ज

घोसीपुरवा में 23 नवंबर की रात शांति व उनकी बेटी विमला की हथौड़े से सिर पर वारकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल से मिला हथौड़ा कपड़े में लिपटा होने के कारण उस पर फिंगरप्रिंट नहीं मिल सका था। बीए पास रजत का आपराधिक इतिहास भी जांच में सामने आया। उसके खिलाफ पहले से मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। शाहपुर थाना, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और एंटी थेप्ट सेल की मदद से इस घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी के पास से 16.94 ग्राम की सोने की चेन 17.94 ग्राम गला हुआ सोना, एक अंगूठी, मोबाइल, 50 हजार रुपये और एक हथौड़ा बरामद किया है।

आरोपित के मोबाइल में ब्रेसलेट की फोटो से मिला क्लू

डबल मर्डर के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 900 सीसीटीवी कैमरा और 200 मोबाइल सीडीआर की जांच की। मोबाइल जांच के क्रम में रजत का फोन भी पुलिस के हाथ लगा। उसके फोन में विमला के हाथ के ब्रेसलेट और नकद रुपयों की तस्वीर मिली। यहीं से पुलिस का शक रजत की ओर गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि विमला बुआ के सोने के ब्रेसलेट और चेन पर उसकी नजर थी।

ये भी पढ़ें:बुआ कहने वाले ने ली मां-बेटी की जान, खाने-पीने के बहाने आया; हथौड़ी से किए वार
ये भी पढ़ें:बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी पर हाई अलर्ट, अयोध्या, मथुरा, संभल में कड़ी निगरानी
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |