Hindi NewsUP NewsMother along with her lover strangled her 2 month old daughter in Ayodhya
प्यार के लिए मां बनी कातिल, प्रेमी संग मिलकर 2 महीने की मासूम बेटी का गला घोंटा

प्यार के लिए मां बनी कातिल, प्रेमी संग मिलकर 2 महीने की मासूम बेटी का गला घोंटा

संक्षेप:

अयोध्या में दीवाली की खुशियों के बीच एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। ये वारदात किसी और ने नहीं बल्कि बच्ची के मां ने ही प्रेमी के संग मिलकर की थी। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को हिरासत में ले पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बच्ची उनके प्यार में रोड़ा बन रही थी।

Thu, 23 Oct 2025 02:31 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

यूपी के अयोध्या से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दीवाली की खुशियों के बीच एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। ये वारदात किसी और ने नहीं बल्कि बच्ची के मां ने ही प्रेमी के संग मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उनके प्यार के बीच ये बच्ची आ रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये मामला मवई थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव का है। पूजा की शादी देशराज के साथ हुआ था। देशराज मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस बीच पूजा का अवैध संबंध गांव के ही सत्यनाम के साथ हो गए। इसी साल अगस्त महीने में पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन ये बच्ची ही उसके अवैध संबंधों के बीच बाधा बन गई। जिससे तंग आकर पूजा ने 19 अक्तूबर प्रेमी सत्यनाम के साथ मिलकर मासूम का गला घोंट दिया। फिर वारदात को छिपाने के लिए परिवार से झूठा बोला।

लेकिन परिजनों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा तो रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के दौरान पूजा ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने मां व प्रेमी को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई की। इस मामले में थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंध का मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें:यूपी में भाजपा नेता के भतीजे का मर्डर, गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी

दो दिन वारदात का हुआ खुलासा

मासूम बच्ची की हत्या के मामले को पुलिस दो दिन तक दबाए बैठी रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट गला घोंटने से मौत का कारण पता चलने पर पुलिस हरकत में आई। वारदात की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से लखनीपुर गांव मातम में डूबा रहा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |