Hindi NewsUP NewsMore than one lakh 50 thousand fake birth and death certificates were made five including Gram Panchayat officer arrest
डेढ़ लाख से ज्यादा बनाए फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार

डेढ़ लाख से ज्यादा बनाए फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार

संक्षेप:

हरदोई का ग्राम पंचायत अधिकारी सालों से फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का गिरोह चला रहा था। एसटीएफ ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी को दुबग्गा और उसके चार साथियों को गोण्डा से गिरफ्तार कर लिया।

Nov 01, 2025 02:44 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। हरदोई का ग्राम पंचायत अधिकारी सालों से फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का गिरोह चला रहा था। एसटीएफ ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी को दुबग्गा और उसके चार साथियों को गोण्डा से गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपी एक ही परिवार के हैं। इनमें दो भाई, उनका पिता और परिवार का एक अन्य सदस्य है। गिरोह अब तक 1.40 लाख जन्म और 25 हजार से अधिक मृत्यु प्रमाणपत्र बना चुका था। यह प्रमाणपत्र हूबहू सरकारी जैसे ही दिखते थे। इनका प्रयोग जमीनों के बैनामे, वसीयत और धोखाधड़ी में किया जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसटीएफ के डिप्टी एसपी सुधांशु शेखर के मुताबिक गिरफ्तार गिरोह का सरगना व ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बिहारी है। वह मूल रूप से लखनऊ में कृष्णानगर भोलाखेड़ा सुभाषनगर का रहने वाला है। वह हरदोई जनपद के अहरौली में तैनात है। अन्य साथियों में गोण्डा के मोतीगंज बैरिया विशुनपुर इमिलिया बिटोरा का रहने वाला रवि वर्मा, उसका भाई सोनू वर्मा, पिता वंशराज और सत्यरोहन हैं। लाल बिहारी इन्हीं लोगों से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाता था। बीते दिनों जानकारी हुई थी कि ये लोग फर्जी वेबसाइट, सॉफ्टवेयर एवं पोर्टल के जरिए फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाते हैं। इसके बाद दरोगा नरेंद्र सिंह और उनकी टीम को लगाया गया। टीम को शुक्रवार को सूचना मिली कि गिरोह का सरगना हरदोई से कार से लखनऊ आ रहा है। टीम ने उसे दुबग्गा चौराहे से धर दबोचा। पूछताछ में रवि उसके भाई, पिता व अन्य के बारे में जानकारी हुई। उसके बाद गोण्डा से रवि, उसके भाई, पिता और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया।

यह हुई बरामदगी

चार मोबाइल फोन, 14 आयुष्मान कार्ड, सात एटीएम कार्ड, 25 जन्म प्रमाणपत्र, पांच मृत्यु प्रमाणपत्र, 27,690 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, हार्ड डिस्क व एक कार बरामद की गई है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |