
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दी धमकी
Moradabad News - भोजपुर के एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक की नौकरी लगने के बाद उसने युवती से दूरी बना ली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक, उसके पिता और भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
भोजपुर/मुरादाबाद। रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र निवासी युवक ने भोजपुर क्षेत्र निवासी युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाया। लेकिन नौकरी लगने के बाद युवती से दूरी बना लिया। पीड़िता ने आरोपी के घर जाकर बात की तो उसके पिता और भाइयों ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर भोजपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी ननिहाल रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में है।
उसका नानी के यहां आना-जाना रहता था। ननिहाल में ही 2017 में उसकी जानपहचान रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हो गई थी। युवती के अनुसार कुछ दिन बातचीत के बाद जितेंद्र ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और मिलनाजुलना शुरू कर दिया। एक दिन आरोपी उसे सिरसवा दोराहा के पास ले आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के अनुसार 2019 में युवक की नौकरी लग गई, जिसके बाद वह फोन और फेसबुक पर उसे पत्नी संबोधित करके बात करता था। पीड़िता ने बताया कि बीते 5 अप्रैल 2025 को आरोपी युवक ने उसके पास कॉल किया और कहा कि परिवार वाले उसकी शादी कहीं और दानदहेज लेकर तय कर रहे हैं। पीड़िता का दावा है कि उस समय आरोपी ने कहा कि वह उसी से शादी करेगा। लेकिन एक अगस्त 2025 को आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इस संबंध में भोजपुर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, उसके पिता और तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




