झगड़े में बीच बचाव करने पर युवक को मारा चाकू, भर्ती
Moradabad News - सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में झगड़े के दौरान एक युवक हरिओम पर चाकू से हमला किया गया। हरिओम ने साहिब सिंह और अर्जित उर्फ जीता के झगड़े में बीच बचाव किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल हरिओम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी का मामला दर्ज किया है।

- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का मामला, नामजद आरोपी पर जानलेवा हमले का केस दर्ज मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो लोगों के झगड़े के दौरान बीच बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गए। झगड़ा कर रहे एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। मामले में घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी अमरपाल ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा हरिओम बजरंग दल से जुड़ा है। शनिवार रात करीब 9 बजे वह कपूर कंपनी से घर लौट रहा था।
गाड़ीखाना के पास पहुंचा तो वहां साहिब सिंह और अर्जित उर्फ जीता आपस में लड़ रहे थे। अमरपाल के अनुसार उनका बेटा हरिओम दोनों की लड़ाई में बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि तभी अर्जित उर्फ जीता ने हरिओम के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। कमर के पास चाकू लगने से हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार मचने पर लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने क धमकी देते हुए भाग गया। बाद घायल हरिओम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जित उर्फ जीता के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



