Moradabad News: अनाज मंडी के पास बाइक फिसलने से युवक घायल

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: रविवार रात अनाज मंडी समिति के निकट एक युवक, सुनील कुमार, बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तात्कालिक सहायता प्रदान की और उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई और उसे घर भेज दिया।

Moradabad News: अनाज मंडी के पास बाइक फिसलने से युवक घायल

Moradabad News: नगर की अनाज मंडी समिति के निकट रविवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से एक युवक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाहरवाला खाईखेड़ा निवासी सुनील कुमार पुत्र नरेश सिंह बाइक से ठाकुरद्वारा से अपने घर लौट रहे थे, अनाज मंडी समिति के निकट अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए उन्हें घर भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।