मंदिर में दर्शन करने गई युवती करंट की चपेट में आई, झुलसी
मुरादाबाद के गांव जैतिया सादुल्लापुर में एक युवती मंदिर में दर्शन करने गई थी, तभी वह करंट की चपेट में आ गई। 21 वर्षीय रजनी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गांव जैतिया सादुल्लापुर में सोमवार सुबह मंदिर में दर्शन करने गई एक युवती करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की तत्परता से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। 21 वर्षीय रजनी सोमवार सुबह करीब छह बजे गांव के मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। बताया जाता है कि मंदिर में प्रवेश करते समय जैसे ही उसने लोहे की चेनर को पकड़ा, उसमें अचानक विद्युत प्रवाह होने के कारण उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही युवती चीख पड़ी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रजनी को करंट की चपेट से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


