ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हंगामा

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हंगामा

पाकबड़ा में पत्नी से विवाद और पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सीओ हाईवे ओर थाना प्रभारी...

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 26 Sep 2020 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकबड़ा में पत्नी से विवाद और पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सीओ हाईवे ओर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ हाईवे ने युवक से फोन पर बात करके समझा बुझाकर नीचे उतरवा लिया। ये हाई वोल्टेज ड्रामा ढाई घंटे चला। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी तेजपाल मजदूरी करता है। उसकी पहली पत्नी रामेश्वरी की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उससे चार बच्चे हैं। तेजपाल ने बच्चों की परवरिश की वजह से दूसरी शादी नौ साल पहले अमरोहा जिले के थाना धनोरा के गांव शाहपुर गुर्जर निवासी रिंकी के साथ की थी। रिंकी के दो बच्चे हैं। शादी के कुछ दिन बाद दोनों में अनबन होने लगी। दो दिन पहले भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। तेजपाल का कहना है कि मामूली बात पर रिंकी पुलिस को फोन कर देती है। आए दिन पुलिस उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता था। 20 दिन पहले भी रिंकी ने तेजपाल की शिकायत की थी। पुलिस ने शांति भंग की चालान कर दिया था।

पत्नी रिंकी से तंग और पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर शनिवार सुबह तेजपाल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी और सीओ हाईवे राम सागर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने तेजपाल से फोन पर बात करके समझाने का प्रयास किया। उसने एक नहीं सुनी। उसके बाद सीओ हाईवे राम सागर ने बात कर हरसम्भव मदद का भरोसा दिया। ढाई घण्टे की मशक्कत के बाद तेजपाल टॉवर से उतारकर नीचे आया। पुलिस ने दोनों पति पत्नी से बात करके का मामला सुलटाने का प्रयास किया, लेकिन तेजपाल ने पत्नी रिंकी के साथ रहने को साफ मना कर दिया। पुलिस ने दोनों को घण्टों समझाने के बाद तेजपाल ओर रिंकी के बीच सुलह कराकर घर भेज दिया।

थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद तेजपाल टॉवर पर चढ़ गया था। पुलिस के समझाने के बाद तेजपाल टावर से उतरा। फिर दोनों पति पत्नी के बीच सुलह कराकर घर वापस भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें