Moradabad News: मोबाइल टावर में चोरी करके युवक को दबोचा
Moradabad News: मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र की चाऊ की बस्ती में मोबाइल कंपनी के टावर से चोरी करते एक युवक को टेक्नीशियन ने पकड़ लिया। युवक ने कुछ केबल काट ली थीं और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान कटघर निवासी गुलफान के रूप में हुई है।

Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के चाऊ की बस्ती स्थित मोबाइल कंपनी के टावर में चोरी करते युवक को टेक्नीशियन ने लोगों के साथ मिलकर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के परिवहन पुरम निवासी हरिओम सिंह ने मझोला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह निजी कंपनी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर है। यह कंपनी मोबाइल टावरों के सिक्योरिटी का काम करती है। हरिओम सिंह के अनुसार मझोला के चाऊ की बस्ती में इंडस कंपनी ने टावर लगा रखा है। गुरुवार 13 अगस्त को 11:05 बजे साइट डाउन होने का अलार्म मिलने पर टेक्नीशियन राहुल कुमार सक्सेना को सूचना दी गई।
जिसके बाद राहुल कुमार सक्सेना और हेल्पर गौरव कुमार ने मौके पर जाकर देखा तो टावर परिसर के केबिनेट में एक युवक ने कुछ केबल काट ली गई थी और कुछ काट रहा था। आरोपी ने सेल्टर लॉक और एंगल भी तोड़ लिया था। सारा सामान एक कट्टे में भर लिया था। उसे राहुल और गौरव ने अन्य लोगों के साथ उस युवक को पकड़ लिया और 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने पर लेजाकर पूछताछ की तो उसकी पहचान कटघर के करबला गली नंबर 3 निवासी गुलफान के रूप में हुई। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


