Moradabad News: निकाह का दबाव बनाने पर युवक ने खाया जहर, चार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक ने 6 जुलाई को कार्यस्थल पर जहर खा लिया। उसके भाई ने आरोप लगाया कि गांव के इकबाल ने उसे अपनी साली से निकाह करने के लिए धमकाया था। नासिर की हालत गंभीर है और उसकी आत्महत्या की कोशिश का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

Moradabad News: निकाह का दबाव बनाने पर युवक ने खाया जहर, चार पर केस दर्ज

Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मजदूरी करने आए डिलारी निवासी युवक ने बीते 6 जुलाई को कार्यस्थल पर ही जहर खा लिया था। गंभीर हालत में उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक के भाई ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति अपनी साली से निकाह के लिए नासिर पर दबाव बना रहा था। उसने धमकी भी दी थी, जिससे डरकर नासिर ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। डिलारी थाना के गांव सलेम सराय निवासी मोहम्मद नाजिम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई नासिर को गांव का ही इकबाल बीते कुछ दिन से लगातार धमकी दे रहा था।

वह नाजिस पर दबाव बना रहा था कि उसकी साली से निकाह करे। इतना ही नहीं बीती 5 जुलाई को घर आकर नासिर को धमकी देते हुए कहा कि तूने दो दिन के अंदर निकाह नहीं किया तो तेरे पैरों को काट दूंगा। आरोपी ने रेप का झूठा केस दर्ज कराने की भी धमकी दी। नाजिम के अनुसार अगले दिन छह मई को सुबह करीब दस बजे उसका भाई नासिर मजदूरी करने जा रहा था तभी गांव के रास्ते पर आरोपी इकबाल, भोजपुर के गांव सिडलऊ नजरपुर निवासी शाहिद और दो अज्ञात साथियों के साथ उसे रोक लिया। आरोपियों ने नासिर को धमकी दी कि यदि उसने निकाह नहीं किया तो उसे जान से मार देंगे। इससे नासिर डर गया। वह सिविल लाइंस के मोरा गांव में जहां काम कर रहा था वहीं छह जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे जहर खा लिया, उसे गंभीर हालत में कांठ रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत चिंता नजक बनी हुई है। नाजिम ने आरोप लगाया कि इकबाल, शाहिद और उसके साथियों ने धमकाकर उसके भाई नासिर को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एक युवक की जहर से हालत बिगड़ी है। उसके भाई की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धमकी देने और आत्म्हत्या के लिए उकसाने में केस दर्ज किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।