
उधार का पैसा मांगने पर मारपीट कर किया घायल
संक्षेप:
Moradabad News - उधम सिंह नगर के काशीपुर में शावेद आलम ने 16000 रुपए वापस मांगने पर एक व्यक्ति और उसके साथियों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Nov 07, 2025 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
पैसे वापस मांगने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के गांव बरखेड़ा पांडे निवासी शावेद आलम पुत्र इंतेज़ार अली ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि वह शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बंकावाला निवासी एक व्यक्ति से 16000 रुपए लेने गया था। आरोप है कि आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




