Moradabad News: उधारी के पैसे वापस मांगने पर युवक पर हमला, तीन पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक ने उधारी के रुपये मांगने पर उसकी मां और भाई के साथ मिलकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित अंकित चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

Moradabad News: उधारी के पैसे वापस मांगने पर युवक पर हमला, तीन पर केस दर्ज

Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उधार के रुपये मांगने पर युवक ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना सिविललाइंस के मऊ लाइनपार हथरला निवासी अंकित चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे वह अपने उधारी के पैसे मांगने मंजीत के घर गुलाबबाग हरथला गया था। अंकित के अनुसार उसकी मां सुमन भी साथ थी। अंकित के अनुसार उसने अपने पैसे मांगे तो मंजीत, उसके भाई प्रिंस और मां मंजू ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।

तमंचे से माथे पर मारा, जिससे खुली चोट आई है। एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: उधारी के पैसे वापस मांगने पर युवक पर हमला, तीन पर केस दर्ज