अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Feb 25, 2026 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद जंक्शन पर प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान एक युवक पंकज कुमार को नौ बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। वह पूर्वी चंपारण बिहार के श्रीपुर गांव का निवासी है। उसे आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मुरादाबाद। जंक्शन पर नौ बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को पकड़ लिया गया। प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान पार्किंग के पास जीआरपी ने पूर्वी चंपारण बिहार के सुगौली थाना के श्रीपुर गांव निवासी पंकज कुमार को पकड़ लिया। उसके पास से नौ बोतल हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उसे आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रीति दक्ष, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, राहुल कुमार, सूरजपाल सिंह, बालकृष्ण रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।