शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, चली पंचायत
एक गांव की युवती ने शिकायत की है कि प्रेम संबंध में युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवक की सरकारी नौकरी लगने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया। युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पंचायत में प्रेमी को एक दिन का समय दिया गया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह वर्ष पूर्व उससे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध हो गए। युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी युवती शादी की बात करती तो वह जल्द ही करने का वादा कर देता। इसी बीच प्रेमी का चयन रेलवे विभाग में लोको गार्ड के रूप में हो गया। सरकारी नौकरी लगने के बाद से युवक ने युवती से बात करनी बंद कर दी। जब युवती ने प्रेमी से वादा अनुसार शादी करने की बात की तो उसने शॉपिंग करा दिया।
युवती ने थाने में मंगलवार को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार की सुबह से शाम तक थाने में पंचायत चलती रही लेकिन बात नहीं बनी। पीड़ित पक्ष में प्रेमी पक्ष को एक दिन का समय दिया है। जिसमें वह शादी करने या ना करने की सहमति देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


