गोद भराई की रस्म के अगले दिन युवती घर से फरार , युवक पर दर्ज कराया मुकदमा

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने गोद भराई की रस्म के अगले दिन युवक प्रेमवीर के साथ फरार हो गई। युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती ने घर से दो लाख नकद और जेवर भी ले लिए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

गोद भराई की रस्म के अगले दिन युवती घर से फरार  , युवक पर दर्ज कराया मुकदमा

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती गोद भराई की रस्म के अगले दिन युवक के साथ फरार हो गई। इस मामले में युवक के विरुद्ध बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 20 साल की बहन की 5 जून को गोद भराई की रस्म हुई थी। 6 जून को रात करीब 2 बजे गांव का ही प्रेमवीर पुत्र जगदीश उसे बहला फुसलाकर कर ले गय। उसकी बहन घर में रखे दो लाख नकद,सोने चांदी के जेवर व मोबाइल आदि लेकर चली गई, जब वह प्रेमवीर के घर पर पहुंचा तो उसके घर पर ताले लगे हुए थे।

आसपास तलाश करने के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं लगा। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।