Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsYoung Woman Accuses Three Brothers of Harassment and Assault in Bhagatpur
गाली गलौज व छेड़खानी का आरोप

गाली गलौज व छेड़खानी का आरोप

संक्षेप:

Moradabad News - थाना भगतपुर के एक गाँव की युवती ने तीन भाइयों पर गाली गलौज और छेड़खानी का आरोप लगाया है। 22 मई को उसके छोटे भाई के साथ विवाद के बाद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और छेड़खानी की। युवती ने...

Aug 10, 2025 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने तीन सगे भाइयों पर गाली गलौज व छेड़खानी का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के अनुसार 22 मई को उसके छोटे भाई का उनके गांव निवासी एक युवक के साथ विवाद हो गया था जिसके बाद गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर विवाद को समाप्त करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद शाम के समय आरोपी तीनों भाई उनके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। इस संबंध में युवती ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भगतपुर पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें