बिलारी में दवा लेने आई युवती को युवक ने किया अगवा
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दवा लेने आई 25 वर्षीय युवती को युवक ने अगवा कर लिया। आरोपी योगेश ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता के भाई ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ये घटना 6 जून को हुई थी।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दवा लेने के लिए बिलारी आई युवती को युवक ने अगवा कर लिया। इस मामले को लेकर तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। सिहाली लद्दा गांव के बबलू पुत्र फकीरचंद ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 25 साल की बहन बीती 6 जून को सवेरे 11 बजे बिलारी सरकारी अस्पताल में दवा लेने आई थी। अस्पताल से आगे मंदिर के पास जिला संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव गुरसरी के रहने वाला योगेश पुत्र जयपाल उसे बहला फुसला कर ले गया। इस मामले में तहरीर पर पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


