पत्नी के मायके जाने के बाद युवक हुआ गायब
Mar 15, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - पत्नी के मायके जाने के बाद युवक इकराम तनाव में आ गया और घर से गायब हो गया। पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। इकराम का निकाह 4 महीने पहले हुआ था, लेकिन पत्नी से अनबन के कारण वह मायके चली गई। 14 मार्च को कारखाना जाने के दौरान वह लौटकर नहीं आया।

पत्नी के मायके जाने के बाद तनाव में आया युवक घर से गायब हो गया। इस मामले को लेकर पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करने को तहरीर दी है। रुस्तमनगर सहसपुर के लाल मस्जिद निवासी अब्दुल शकुर ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उसके बेटे इकराम का निकाह अब से 4 माह पूर्व हुआ था। पत्नी से अनबन रहने के कारण वह मायके में चली गई। जिसकी वजह से उसका बेटा तनाव में रहने लगा, 14 मार्च को वह कारखाना जाने के लिए घर से निकला था। मगर वापस नहीं लौटा उसका फोन घर के बाहर पड़ा मिला। इस मामले में तहरीर दी तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


