तमंचे के बल पर युवक को अगवाकर किया जानलेवा हमला
मुरादाबाद में एक युवक को तमंचे के बल पर अगवा किया गया और उसे एक खाली प्लॉट में ले जाकर ईंट से जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक को तमंचे के बल पर अगवा करके उसे खाली प्लाट में लेजाकर ईंट से जानलेवा हमला किया गया। मामले में घायल युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला रामतलैया निवासी महिला आशा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा विरोद बुधवार रात आठ बजे सूर्यनगर में स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गया था। रास्ते में उसे उसका दोस्त गोपाल मिला है कहा कि तू रुक मैं अभी आता हूं। उसी दौरान आरोपी आशु वाल्मीकि बाइक पर दो लोगों को लेकर आया।
महिला के अनुसार तीनों उसके बेटे विनोद के कनपटी पर तमंचा तान कर उसे बाइक पर बैठाकर दीपक सैनी के खाली प्लाट में ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने विनोद के साथ मारपीट की और ईंट से हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। आरोप है कि वहां आशु वाल्मीकि के दोस्त मोहित सैनी और दीपक भी आए गए। सभी ने विनोद के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की नियम से तमंचे से फायर भी किया। हालांकि फायर मिस हो गया।एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में मारपीट, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


