
निकायों में संवर रहीं धार्मिक, ऐतिहासिक धरोहरें
Moradabad News - योगी सरकार अयोध्या और काशी के साथ-साथ मुरादाबाद में भी प्राचीन धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के लिए बजट आवंटित कर रही है। चार स्थलों का काम चल रहा है, जिसमें चामुंडा मंदिर, रामलीला मैदान, शिव मंदिर और भोजपुर का चामुंडा मंदिर शामिल हैं। नए प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं।
प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या काशी ही नहीं निकाय के स्तर पर भी प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों को संवार रही है। मुरादाबाद में पिछले दो साल में चार स्थलों के कायाकल्प को बजट मिला है। यह काम अब गति पकड़ चुके हैं। इस साल भी तीन धार्मिक स्थल संवारने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वंदन योजना के तहत सरकार प्राचीन, ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों को संवार रही है। इसी क्रम में मुरादाबाद के चार निकायों में काम चल रहा है। 2023 में दो और 2024 में दो स्थलों के कायाकल्प की मंजूरी के बाद यह योजनाएं निर्माणाधीन हैं।
अगवानपुर में प्राचीन चामुंडा मंदिर और कांठ में रामलीला मैदान को संवारने के लिए बजट मिला। इसके बाद महमूदपुर माफी में शिव मंदिर और भोजपुर में चामुंडा मंदिर को संवारा जा रहा है। इन स्थलों का महत्व प्राचीन है इनको विस्तार देकर बेहतर बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा है कि जो भी निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं इनका समय से निर्माण करवाना हमारी प्राथमिकता है। इन स्थलों के के लिए इतना बजट खर्च होगा (लाख में) निकाय स्थल बजट अगवानपुर चामुंडा मंदिर 194.94 कांठ रामलीला मैदान 197.68 महमूदपुर माफी शिव मंदिर 166 भोजपुर चामुंडा मंदिर 83.78 इन तीन स्थलों के प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजे उपरोक्त स्थलों के संवरने के साथ ही इस साल पाकबड़ा स्थित बड़ा मंदिर को संवारने का भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसी तरह से कुंदरकी में दशहरा मेला संवारने के लिए और ठाकुरद्वारा में मणि मंदिर संवारने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी के बाद इनका निर्माण शुरू होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




