Yash Bharti Maheshwar Tiwari passed away यश भारती माहेश्वर तिवारी का निधन, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsYash Bharti Maheshwar Tiwari passed away

यश भारती माहेश्वर तिवारी का निधन

Moradabad News - नवगीतकार माहेश्वर तिवारी का मंगलवार सुबह 7.30 बजे निधन हो गया। यश भारती माहेश्वर लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर साहित्यकारों ने दुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 16 April 2024 02:45 PM
share Share
Follow Us on
यश भारती माहेश्वर तिवारी का निधन

नवगीतकार माहेश्वर तिवारी का मंगलवार सुबह 7.30 बजे निधन हो गया। यश भारती माहेश्वर लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर साहित्यकारों ने दुख जताया। 22 जुलाई,1939 को बस्ती में जन्मे माहेश्वर तिवारी की प्रमुख कृतियों हरसिंगार कोई तो हो, नदी का अकेलापन, सच की कोई शर्त नहीं और फूल आए हैं कनेरों में, ने काफी सुर्खियां बंटोरी। माहेश्वर तिवारी के निधन की सूचना मिलते ही गौर ग्रेसियस स्थित उनके आवास पर बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता, नवगीतकार योगेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार नाज, डॉ. उन्मेश सिन्हा, मनोज रस्तोगी, जिया जमीर, काव्य सौरभ जैमिनी, राजीव प्रखर, हेमा तिवारी भट्ट आदि साहित्यकार पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।