भाकियू मुलायम के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादयादव समाज के सदस्यों और भाकियू मुलायम के पदाधिकारियों ने फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। संगठन के नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यादव समाज के सदस्यों और भाकियू मुलायम के पदाधिकारियों ने गुरुवार को फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह राजेश यादव, गिरधारी सिंह, बालमुकुंद, कृपाल सिंह और दिनेश ने तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में संगठन के सदस्यों ने फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


