ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबाद27 जनवरी को सम्मानित होंगे साहित्यकार

27 जनवरी को सम्मानित होंगे साहित्यकार

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से 27 जनवरी को होने वाले सम्मान-समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। गायत्री चेतना केंद्र सिविल लाइंस के सभागार में आगामी सम्मान-समारोह व परिचर्चा की तैयारियों पर चर्चा...

27 जनवरी को सम्मानित होंगे साहित्यकार
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 20 Jan 2019 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से 27 जनवरी को होने वाले सम्मान-समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। गायत्री चेतना केंद्र सिविल लाइंस के सभागार में आगामी सम्मान-समारोह व परिचर्चा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रेमवती उपाध्याय ने बताया कि रामपुर के वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र कमल आनंद के साथ ही डॉ मीना कौल को साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति संरक्षण में साहित्यकारों की भूमिका विषय पर परिचर्चा की जाएगी। परिचर्चा में डॉ अजय अनुपम, डॉ कृष्ण कुमार नाज, डॉ अर्चना गुप्ता, विवेक निर्मल, डॉ चंद्रभान सिंह यादव शामिल रहेंगे। मुख्य-वक्ता डॉ माहेश्वर तिवारी रहेंगे। इस मौके पर राजीव विश्नोई, योगेंद्र वर्मा व्योम, मोनिका मासूम, डॉ चंद्रभान सिंह यादव, ममता सिंह, अशोक विद्रोही, डॉ अर्चना गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें