महागौरी अष्टमी पर विधि विधान से किया पूजन
बिलारी में शारदीय नवरात्र पर महागौरी की आचार्य पंडित रामबाबू शास्त्री द्वारा श्रीराम आश्रम काली मंदिर अध्यक्ष के नेतृत्व में यज्ञ किया...

बिलारी में शारदीय नवरात्र पर महागौरी की आचार्य पंडित रामबाबू शास्त्री द्वारा श्रीराम आश्रम काली मंदिर अध्यक्ष के नेतृत्व में यज्ञ किया गया। जहां क्षेत्र की सुख समृद्धि, मंगल कामना, डेंगू जैसी भयानक बीमारी के निवारण को आहुति डाली गई।
इस मौके पर यजमान के तौर पर रोहित मिश्रा, रीना मिश्रा, प्रधान उदयवीर सिंह, ममता देवी, राकेश यादव सभासद, पूनम यादव, संजीव यादव बॉबी यादव, ठाकुर सुरेंद्र सिंह रेनू सिंह यज्ञ में सम्मिलित हुए। पंडित विनोद कुमार मिश्रा गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम सिंह वानप्रस्थी, सेवा भारती नगर अध्यक्ष पंडित मोहनलाल शर्मा, स्वामी पूर्णानंद, मोहित कुमार, रॉबिन मिश्रा ने पूजा अर्चना की।
