वितरण नौतपा में हो रहा शरबत और भंडारा वितरण

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

विश्व जागृति मिशन ने कांठ रोड पर नौतपा एवं ज्येष्ठ अधिक माह के अवसर पर शरबत और आलू पूरी का भंडारा आयोजित किया। यह आयोजन पिछले चार दिनों से चल रहा है और रविवार तक जारी रहेगा। शिविर में सुधांशु महाराज की पूजा की गई, जिसमें कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

वितरण नौतपा में हो रहा शरबत और भंडारा वितरण

विश्व जागृति मिशन नौतपा एवं ज्येष्ठ अधिक माह में कांठ रोड पर शरबत एवं भंडारा कर रहा है। पुष्पांजलि कालोनी के गेट पर शुक्रवार को शिविर लगाकर सुबह सुधांशु महाराज की पूजा-अर्चना की गई। बाद में उन्हें भोग लगाकर शरबत एवं आलू पूरी का भंडारा आरंभ किया गया। संयोजक राकेश अग्रवाल ने बताया यह वितरण पिछले चार दिन से चल रहा है और इतवार तक जारी रहेगा। प्रमुख रूप से शोभा अग्रवाल सहित गीता अग्रवाल, आशा चंद्र, सरोज गुप्ता, आशा भंडूला, राखी रस्तोगी, विनोद भटनागर, अक्षय रस्तोगी, सुमन लता, रिचा भटनागर, शिल्पी, नीलम सिंह आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।