
बाइक सवार ने झपट्टा मारकर महिला से छीना बैग, जांच शुरू
Moradabad News - कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफ नगर और दारापुर के बीच हाईवे पर बाइक सवार ने ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं से बैग छीन लिया। बैग में पाजेब और कॉस्मेटिक सामान था। महिलाओं के शोर मचाने पर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज से घटना को सत्यापित किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफ नगर और दारापुर के बीच हाईवे पर ई-रिक्शा सवार महिलाओं से बाइक सवार ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया, जिसमें पाजेब और कॉस्मेटिक का सामान था। घटना को लेकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी रश्मि शर्मा पत्नी विकास शर्मा अपनी जेठानी सोनी शर्मा पत्नी सचिन शर्मा के साथ शरीफ नगर से पाजेब खरीदने के लिए गई थी। देवरानी जेठानी ने ज्वेलर्स से चांदी की और आर्टिफिशियल पाजेब खरीदी और एक अन्य दुकान से कॉस्मेटिक का सामान खरीदने के बाद दोनों ने सोमवार की दोपहर ई-रिक्शा बुक किया और दारापुर के लिए चल पड़ी।

ई-रिक्शा शरीफ नगर ठाकुरद्वारा मार्ग से जैसे ही दारापुर की ओर मुड़ा, बाइक सवार बदमाश ने रिक्शा में किनारे पर बैठी महिला से बैग लिया। बैग में दोनों पाजेब और कॉस्मेटिक का सामान था। महिलाओं ने काफी शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलते ही डिप्टी एसपी आशीष कुमार सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे से जांच की गई तो उसमें एक बाइक सवार द्वारा महिला का बैग छीनने की बात सही साबित हुई। कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। बहुत शीघ्र घटना का अनावरण कर दिया जाएगा। आशीष कुमार सिंह, डिप्टी एसपी, ठाकुरद्वारा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


