Moradabad News: संगीतमय सुंदरकांड ने किया भक्ति से सराबोर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादMoradabad News: बुद्धि विहार के ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री बालाजी के श्रृंगार से हुई। सुंदरकांड का पाठ संगीतमय था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पाठ के बाद कीर्तन हुआ और अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

Moradabad News: बुद्धि विहार स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसका आरंभ श्री बालाजी के श्रृंगार से किया। उन्होंने गणेश वंदना और हनुमान चालीसा पढ़कर सुंदरकांड का आरंभ किया। उन्होंने संगीतमय पाठ कर पूरा परिसर हनुमान भक्तिमय कर दिया। पाठ पूर्ण होने पर कीर्तन किया गया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पूजन पंडित रामकुमार उपाध्याय ने कराया। संयोजिका गुंजन उपाध्याय रहीं। रजनी सक्सेना,उर्मिला, सुनीता, कामिनी शर्मा, शुषमा, धर्मवती, नीतू सिंह, मिथलेश कुमारी, सरिता चौहान, मीना देवी आदि शामिल रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


