ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबाद चार बाघ देख महिला हुई बेहोश

चार बाघ देख महिला हुई बेहोश

चार बाघ देख महिला हुई बेहोश चार बाघ देख महिला हुई बेहोश चार बाघ देख महिला हुई बेहोश चार बाघ देख महिला हुई बेहोश चार बाघ देख महिला हुई बेहोश चार बाघ देख महिला हुई बेहोश चार बाघ देख महिला हुई बेहोश चार...

 चार बाघ देख महिला हुई बेहोश
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 13 Dec 2019 02:18 AM
ऐप पर पढ़ें

कुंडा थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के किनारे पानी पी रहे चार बाघ देख वहां घास काटने गई महिलाओं के होश उड़ गए। जबकि एक महिला बेहोश हो गई। महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद अन्य महिलाओं ने बेहोश हुई महिला को गांव के चिकित्सक के पास पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसे होश आ गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है। गांव करनपुर की प्रधान राजवंश कौर के पति ओंकार दीप सिंह ने बताया कि गांव के पास चार बाघ को देखकर जयकिशन की पत्नी रजनी के बेहोश होने की सूचना दी। ओंकारदीप सिंह मौके पर पहुंचे तो मिलाप नगर के निवासी प्रियंका ने बताया कि रजनी, हेमा, कंचन व रितिका के साथ वह बुधवार करनपुर के जंगल में घास काटने जा रही थी। करीब 12 बजे उन्होंने वहां दो शावकों के साथ पानी पीते दो बाघ देखे। एक साथ चार बाघ देख रजनी वहीं बोहोश हो गई। जिसे बाद में महिलाओं ने गांव पहुंचाया। ओंकार ने फोन से काशीपुर रेंज के वनकर्मी को इसकी सूचना दी, लेकिन देर शाम तक कोई भी कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। वहीं मिलापनगर निवासी रितिका ने बताया कि 15 दिन पहले गांव में घुसे बाघ ने उसकी गाय को निवाला बना लिया था। जबकि मंजू व होशियारी ने बताया कि बीते दिनों बाघ उनके कुत्ते को उठा ले गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजवंश कौर से क्षेत्र में सड़कों पर लाइट लगवाने की मांग की है। वहीं मिलाप नगर के ग्रामीणो ने टोली बनाकर बारी-बारी से रतजगा करने का निर्णय लिया है।जंगल में देखा तेंदुआ, किसानों में मची भगदड़ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा में किसानों ने जंगल में तेंदुआ देखा। जिससे किसानों में भगदड़ मच गई। युसूफ, विसारत दिलदारी, राहिल, दानिश ने तेंदुओ को बैलजुड़िया के खेत में देखा। जिसके बाद सभी किसानों ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। बाद में किसान लाठियों लेकर जंगल में पहुंचे और शोर मचाते हुए तेंदुए को दूर खदेड़ दिया। यहां बता दें कि अब्दुल्लापुर लेदा में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। एक बार तेंदुए ने बच्ची पर हमला भी बोल दिया जिसमें बच्ची घायल भी हो गई थी। तभी से कई बार तेंदुआ इसगांव में हमले बोल चुके हैं। वन विभाग कुछ भी नहीं कर पा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें