ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादचूल्हे की आग से महिला झुलसी, गंभीर

चूल्हे की आग से महिला झुलसी, गंभीर

मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह महिला चूल्हे की आग की चपेट में आकर झुलस गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया...

चूल्हे की आग से महिला झुलसी, गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 02 Mar 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह महिला चूल्हे की आग की चपेट में आकर झुलस गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना मैनाठेर के गांव ऊंचाकानी निवासी मोहरकली(22) की शादी बिलारी के गांव नगलिया निवासी राजू के साथ हुई थी। बीते कुछ समय से बीमार होने के कारण मोहरकली मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह के समय मोहरकली चूल्हे के पास बैठकर खाना खा रही थी। उसी दौरान अचानक वह चक्कर खाकर चूल्हे में गिर गई। आग की चपेट में आकर उसका चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया। चीखपुकार सुनकर उसकी भाभी ने किसी तरह उसे बचाया। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे लेकर कुन्दरकी के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार मोहरकली करीब 70 फिसदी झुलस गई है। उसका उपचार किया जा रहा है। उसके पिता के अनुसार मोहरकली बीते कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका उपचार भी चल रहा है। मंगलवार को चक्कर आने के कारण वह चूल्हे में मुंह के बल गिर कर झुलस गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें