ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादअमरोहा में पति की पिटाई से घायल महिला की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

अमरोहा में पति की पिटाई से घायल महिला की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

अमरोहा के थाना सैदनगली के गांव गलसुआ मायके में रह रही करीब 32 वर्षीय हुस्नआरा की मंगलवार रात मौत हो...

अमरोहा में पति की पिटाई से घायल महिला की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 31 Oct 2018 12:23 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा के थाना सैदनगली के गांव गलसुआ मायके में रह रही करीब 32 वर्षीय हुस्नआरा की मंगलवार रात मौत हो गई। हुस्नआरा के पिता महफूज के मुताबिक करीब एक माह पूर्व ससुराल पिपलौती कला में पति इंतखाब ने हुस्नआरा की पिटाई की थी और घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह 5 बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। मायके वाले ही उसका उपचार करा रहे थे। संभल के बाद मेरठ से उपचार चल रहा था। रात करीब 9 बजे हुस्नआरा ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महफूज ने बताया कि इंतखाब के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। हुस्नआरा की शादी 10 वर्ष पूर्व इंतखाब से हुई थी। आरोप के मुताबिक वह उसे लगातार प्रताड़ित करता रहता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें