महिला से दबंगों ने की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने युवकों द्वारा बुरी नजर रखने का विरोध किया। इसके बाद दबंग युवकों ने महिला के साथ मारपीट की और अश्लील हरकतें की। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

कोतवाली क्षेत्र के गांव की महिला ने कुछ युवकों पर बुरी नजर रखने वाले का विरोध करने पर धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है दबंग युवकों ने महिला से अश्लील हरकतें की। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव की महिला ने कहा कि सुरजन नगर निवासी युवक बुरी नजर रखते थे। महिला ने इसका विरोध करते हुए मोहल्ले के लोगों से शिकायत की, तो दबंग भड़क गए। उन्होंने 27 मई को सुबह 11:30 बजे महिला को अकेला देखकर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की,आरोप है कि उसके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें की।
मोहल्ले के लोगों के आने पर दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सुरजन नगर निवासी सागर पुत्र राजेंद्र सिंह, लवली उर्फ रिंकू , अमन और अंकुश पुत्रगण बलवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


