बाइक से गिरकर महिला गंभीर घायल,मासूम बेटी को लगी चोट

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर जटपुरा के पास बुधवार को एक बाइक दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दीपक की पत्नी रोनी, जो लिफ्ट मांग रही थी, सड़क पर गिर गई। बाइक चालक भाग गया, जबकि स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक से गिरकर महिला गंभीर घायल,मासूम बेटी को लगी चोट

काशीपुर- मुरादाबाद हाईवे पर जटपुरा के निकट बुधवार को बाइक के अनियंत्रित हो जाने पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के बरखेड़ा पांडे निवासी दीपक की पत्नी रोनी 24 अपने मायके जालपुर गई थी। बुधवार की दोपहर वह घर लौट के लिए सड़क पर वाहन की प्रतीक्षा में खड़ी थी। भीषण गर्मी में वहां न कोई सवारी न आने से वह परेशान थी,तभी वहां से गुजरी एक बाइक के चालक से उसने लिफ्ट मांगी। बाइक चालक ने उसे लिफ्ट दे दी।

जैसे ही बाइक काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर जटपुरा के निकट क्षतिग्रस्त सड़क पर पहुंची तो बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी महिला उसकी चार साल की बेटी लक्षिता सड़क पर गिर गई। महिला का सिर सड़क से टकराने पर वह गंभीर घायल हो गई। बाइक चालक बुरी तरह घबरा गया और उसे सड़क पर ही पड़ा छोड़कर भाग निकला। महिला की बेटी ने मौके पर जुटे ग्रामीणों को अपने पिता का मोबाइल फोन नंबर दिया तो ग्रामीणों ने उसके पिता को सूचना दी और 108 एंबुलेंस को भी सूचना दे दी। पिता दीपक कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से महिला और बच्ची को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां महिला की हालत काफी गंभीर देखते हुए उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।