Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsWoman Files Complaint Against Assault and Caste Abuse in Bhagatpur

मारपीट व जाति सूचक शब्द कहने का आरोप
संक्षेप:
Moradabad News - ग्राम विलावाला की एक महिला ने थाना भगतपुर में दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। महिला के पति का जमीन विवाद चल रहा है, जिसके चलते आरोपियों ने...
Aug 01, 2025 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
ग्राम विलावाला निवासी एक महिला ने दो आरोपियों पर मारपीट, गाली गलौज व जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाकर थाना भगतपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के अनुसार उसके पति का अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने इसी विवाद के चलते तमंचा लेकर उसे धमकाया व उसका रास्ता रोककर मारपीट व गाली गलौज की एवं जाति सूचक शब्द कहे। इस संबंध में महिला ने आरोपियों के विरुद्ध थाना भगतपुर में तहरीर दी, जिसके आधार पर भगतपुर पुलिस ने दोनों आरोपीयों विनोद व साजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




