दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तलाक, छह पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद की एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। हाल ही में पति ने उसके साथ मारपीट की और तलाक की बात कही।

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तलाक, छह पर केस दर्ज

मुरादाबाद। थाना गलशहीद क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2024 में उसकी शादी हुई थी। जिसके बाद से ही पति, सास-ससुर, देवर और ननद दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। महिला ने आरोप लगाया कि एक देवर उस पर गलत नजर रखता था, जिसकी शिकायत करने पर भी उसे ही प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता के अनुसार बीती 26 अप्रैल को बहन के वलीमा समारोह के दौरान पति ने उसके साथ मारपीट की और जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि रास्ते में दुर्व्यवहार करने के बाद मंडी चौक के पास उसे सड़क पर छोड़ दिया गया तथा तलाक देने की बात कही। बाद में महिला के परिजनों को फोन कर उसे ले जाने के लिए बुलाया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी करीब एक वर्षीय पुत्री का पालन-पोषण वह स्वयं कर रही है, जबकि ससुराल पक्ष की ओर से कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा। साथ ही झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।